आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
19-Nov-2019 12:40 PM
MUMBAI: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हो चुकी है. लेकिन दर्शकों का अटेंशन पाने में यह फिल्म फेल हो गई है. फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले हैं. लेकिन खास बात यह है कि मोतीचूर के चकनाचूर होने का अंदेशा फिल्म की हीरोइन आथिया शेट्टी को पहले ही पता चल चुका था.
फिल्म की डायरेक्टर देबमित्रा बंसल ने बताया है कि फिल्म देखकर आथिया शेट्टी फूट-फूटकर रोने लगी थीं. एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा कि- 'आथिया ने फिल्म देखी. वो एंड रिजल्ट देखकर शॉक्ड हो गई थीं. उन्होंने कहा कि ये बहुत बुरी फिल्म थी. ये रिलीज नहीं हो सकती. इतना हार्डवर्क करने के बाद रिजल्ट देख वो उदास हो गई. जिस दिन उन्होंने फिल्म देखी वो रोनी लगी थीं.'
आपको बता दें कि फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में आथिया शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इस मूवी में वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट रोल में हैं. इस फिल्म से डायरेक्टर भी बहुत निराश हैं. डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने मूवी को बर्बाद कर दिया. देबमित्रा ने कहा- 'मुझे फिल्म तब दिखाई गई थी जब कोर्ट ने राजेश भाटिया को आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि आपको निर्देशक को फिल्म दिखानी होगी. फिल्म देखने के बाद, मैंने मन ही मन सोचा कि, उन्होंने ये क्या बनाया है? फिल्म की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया गया था. ये वो कहानी नहीं है जिसे मैंने बनाने के लिए निर्धारित किया था. उन्होंने मेरी फिल्म और मेरे करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.'