ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया बदमाश, मुंह देखते रह गए बिहार पुलिस के जवान

01-Sep-2024 01:59 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास के सासाराम में थाने के हाजत में बंद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। नटवार थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया था और उसे थाने के हाजत में बंद कर रखा गया था। रविवार को पुलिस को चकमा देकर युवक हाजत से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, नटवार थाना क्षेत्र के सेमरा ओपी अंतर्गत वरुणा गांव निवासी प्रभु पासवान के बेटे तूफानी कुमार को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी को लेकर उसे थाने के हाजत में रखा गया था। रविवार की अहले सुबह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तूफानी चकमा देकर हाजत से फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि थाने में ड्यूटी पर तैनात दारोगा शौच के लिए गिए थे, तभी आरोपी हाजत से फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।