ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / चकमा देकर कस्टडी से हथकड़ी के साथ फरार हो गया बदमाश, मुंह देखती...

चकमा देकर कस्टडी से हथकड़ी के साथ फरार हो गया बदमाश, मुंह देखती रह गई पटना पुलिस

08-Feb-2024 10:22 PM

By First Bihar

PATNA: खबर राजधानी पटना के दानापुर से आ रही है, जहां कोर्ट से पेशी के बाद जेल ले जाने के दौरान एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दानापुर थाना क्षेत्र के उपकारा गेट के बाहर से कैदी हथकडी और रस्सी के साथ फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, खगौल पुलिस ने दो मोबाइल चोरी के आरोप में अरवल के किंजर थाने के मखमिलपुर निवासी जुगेश्वर सिंह के बेटे कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कुंदन को पुलिस अभिरक्षा में गुरूवार को कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस टीम जेल ले जा रही थी। इसी दौरान कैदी कुंदन हथकडी व रस्सी के साथ पुलिस को चकमा देकर बस स्टैंड की ओर फरार हो गया। उसके साथ आये सिपाही ने फरार कैदी को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।


खगौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से ऑटो चालक ने चोरी के मोबाइल के साथ पकडकर कुंदन को पुलिस के हवाले किया था, जो चकमा देकर फरार हो गया है। दानापुर प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दानापुर थाना में फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।