BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
13-Feb-2020 07:29 PM
RANCHI: वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ तेज रफ्तार ट्रेन को देख ट्रैक पर सो गए और कटने से दोनों की मौत हो गई. यह घटना चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास की है.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और चक्रधरपुर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसलिए मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. दोनों के परिजन भी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.
दोनों अलग-अलग शहरों में करते थे काम
बताया जा रहा है कि दड़कादा के रहने वाले लखीराम गागराई और चितपिल की रहने वाली रायमुनी हांसदा के बीच के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी बेंगलुरु में काम करता था और प्रेमिका मुंबई में नौकरी करती थी. एक माह पहले छुट्टी पर दोनों गांव आए हुए थे. युवक के परिजनों ने बताया कि वह दो-तीन दिनों में मुंबई से जाने वाला था. इसको लेकर तैयारी कर ली थी, लेकिन अचानक उसने क्यों सुसाइड कर ली इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया. फिलहाल पुलिस प्रेमी और प्रेमिका के मोबाइल की तलाश में है. अगर मोबाइल मिला तो सुसाइड का राज खुल सकता है.