अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Sep-2020 01:47 PM
JAMUI : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियों का चुनावी दौरा शुरू हो रहा है. चकाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह अपनी चुनावी दौरे को लेकर आज जनता के बीच नजर आ रहे हैं. वहीं चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन, व्यवस्था को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना ही मेरी राजनीति का मूलमंत्र है. जनता ही मालिक है, व्यवस्था उसकी सेवक. विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सब जनता जनार्दन के आदेशपाल हैं, उनके सेवक हैं. इसको पुनर्स्थापित करने को ही राजनीति में आया था. इसको मैंने अपने कार्यकाल में भरसक निभाने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सानिध्य में मेरी यह मंशा और मजबूत हुई. इसी मनोदशा का परिणाम है कि मैं चकाई-सोनो के हर घर का अपना बेटा, भाई, सेवक, बंधू बन गया. ऐसे में मैं उनसे दूर तो कतई नहीं हो सकता. इसलिए चकाई के ठाढ़ी पंचायत में ठाढ़ी मध्य विद्यालय के प्रांगण में जनसंवाद में शिरकत करने का निर्णय किया तो हमारे सभी शुभचिंतक सशंकित हो गए, वह इस घनघोर नक्सल प्रभावित इलाके में कार्यक्रम करना नहीं चाहते थे लेकिन वहां के आम लोगों, आदिवासी भाई बंधुओं, मां-बहनों के भरोसे को कायम रखने के लिए उन सब आशंकाओं को दरकिनार कर मैं वहां पहुंच गया. वहां जो उपस्थिति थी वह तो किसी को भी हतप्रभ कर सकती है.
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि 2010-15 के दौरान चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए जितने कार्य हुए वह बिहार में कीर्तिमान है. विकास कार्य तो बहुत हुए, वह रिकॉर्ड कायम है. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र मरांडी, पंचायत समिति सदस्य रमेश हेम्ब्रम, श्रवण हांसदा, लुगानी हांसदा, विनोद मुर्मू, प्रदीप यादव, अशोक वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, महादेव यादव, सुरेश लाल वर्णवाल, ब्रह्मदेव यादव, लखन पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.