राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
10-May-2021 07:16 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : गोपालगंज में 2 दिनों पहले बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय किसान की लाठी-डंडों से जहां पीट-पीटकर और धारदार हथियार से काटकर सरेआम हत्या कर दी गई. वहीं बीच-बचाव करने आए एक दर्जन लोगों को भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव का है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय स्वामी नाथ महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि यादोपुर के ख्वाजेपुर गांव में बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. इस मारपीट के बाद पीड़ित परिजनों ने यादोपुर थाना में लिखित शिकायत भी की थी. बावजूद इसके पुलिस के द्वारा मामला नहीं सुलझा गया. जिस वजह से विवाद बढ़ता चला गया. घटना के दिन दर्जनों की संख्या में एक पक्ष के लोग लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंचे और घर के सामने मौजूद 55 वर्षीय स्वामी नाथ महतो की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर फिर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी.
इस दौरान दबंग आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए परिजनों और एक दर्जन से ज्यादा पड़ोसियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. बहराल कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने में लगी है. गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
हैरानी की बात यह है कि मारपीट का यह खूनी खेल कई घंटे तक चलता रहा लेकिन मौके पर यादोपुर पुलिस नहीं पहुंच सकी. वहीं, इस मामले में सदर एससीपीओ नरेश पासवान ने कहा कि दो पक्षो में मारपीट हुई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.