ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / चाईबासा में 7 लोगों की हत्या करने का मामला, 15 आरोपियों को पुलिस...

चाईबासा में 7 लोगों की हत्या करने का मामला, 15 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

26-Jan-2020 09:55 PM

CHAIBASA: बूरूगेलीकेरा में 7 पत्थलगड़ी के विरोध करने वाले सात लोगों की हत्या मामले में आज चाईबासा पुलिस ने फजीहत के बाद बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पत्थलगड़ी नेता रणसी बुढ और सुखराम बुढ को भी गिरफ्तार किया है. सभी पत्थलगड़ी समर्थकों पर सात आदिवासियों की हत्या का आरोप है.

एसआईटी का हुआ था गठन

इस नरसंहार को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने एसआईटी जांच के आदेश दिये थे. साथ ही अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था और कहा था कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्‍शा नहीं जायेगा. खुद हेमंत ने परिजनों से मुलाकात भी की थी. 

राज्यपाल ने डीजीपी को किया था तलब

सात लोगों की हत्या मामले में आज राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी केएन चौबे को राजभवन तलब किया.  इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा . राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. राज्यपाल ने पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का निर्देश भी दिया. बता दें कि 19 जनवरी को पत्थलगड़ी का विरोध करने पर सात लोगों की हत्या कर दी गई थी.