Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
31-May-2020 03:40 PM
CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है. यहां पर नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया है. इस हमले में डीएसपी का एक बॉडीगार्ड शहीद हो गया है. यह घटना चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान ही नक्सलियोंं ने छिपकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया है. इस हमले में एक ग्रामीण भी घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
डीएसपी पर की फायरिंग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने डीएसपी को निशाना बनाया था, लेकिन निशाना चूक गया और गोली उनके बॉडीगार्ड को लग गई है. इस हमले की जानकारी चाईबासा एसपी ने दी हैं.
तीन नक्सली के मारे जाने से बौखलाए है नक्सली
28 मई को जवानों और नक्सलियों के बीच इस इलाके में मुठभेड़ हुई थी. इसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था. एक नक्सली हमले में घायल हो गया था. इस हमले के कारण ही इस इलाके में नक्सली बौखलाए हुए है. इस बीच इस इलाके में जवान आज सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान ही नक्सलियों ने हमला किया है.