बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-May-2023 08:47 PM
By First Bihar
CHAIBASA: बीते 27 मई को आधा दर्जन से ज्यादा आईईडी बम बरामद किया गया गया था। आईईडी बरामद होने के तीसरे दिन एक बार फिर 11 आईईडी बम सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। ऐसे में सुरक्षा बलों के खिलाफ नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम साबित हुई। चाईबासा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने जंगल में 11 आईईडी बिछाये थे जिसे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार टोंटों थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास स्थित जंगल में नक्सलियों ने पांच आईईडी लगा रखा था जिसे बरामद किया गया है। वही गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू, मेरालगढा व छोटा कुईडा से भी 6 आईईडी बम बरामद किया गया है।
बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान लगातार आईईडी बम मिल रहे हैं। अभी 27 मई को ही आधा दर्जन से अधिक बम बरामद किया गया था। एक बार फिर आज 11 आईईडी बम मिला है। सुरक्षा बलों को लगातार मिल रही सफलता पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी है। लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।