ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / चाचा पारस को घर में घुसकर चुनौती देंगे चिराग, रामविलास पासवान की जयंती...

चाचा पारस को घर में घुसकर चुनौती देंगे चिराग, रामविलास पासवान की जयंती पर हाजीपुर से शुरू करेंगे आशीर्वाद यात्रा

20-Jun-2021 03:09 PM

DELHI : दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर अपनी ताकत दिखाने वाले एलजेपी अध्यक्ष से चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है. चिराग पासवान अब अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को उनके घर में घुसकर चुनौती देने जा रहे हैं. 5 जुलाई यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे.


चिराग पासवान ने बैठक खत्म होने के बाद खुद इसकी घोषणा की है. चिराग ने कहा है कि हाजीपुर उनके पिता के लिए कर्मभूमि थी और उसी हाजीपुर से वह आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. आपको बता दें कि चिराग के चाचा पशुपति पारस फिलहाल हाजीपुर से ही सांसद है. 


बैठक से निकलने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि मीटिंग में निंदा प्रस्ताव पारित की गई है. पार्टी से निकाले गए पांचों सांसदों द्वारा लोजपा का नाम और सिंबल का उपयोग किया जा रहा है, बैठक में इसकी निंदा की गई. चिराग ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का जन्मदिन 5 जुलाई को है. उनकी जयंती के अवसर पर बिहार के हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जाएगी. 


चिराग ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चाचा पशुपति कुमार पारस ही पिता तुल्य थे. अब दोनों का हाथ सिर से उठ गया है. ऐसे में बिहार की जनता ही मुझे आर्शीवाद देगी. तो इसलिए 5 जुलाई से हमलोग आर्शीवाद यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं.