ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / चाचा ने दिया भतीजे को बड़ा झटका : चिराग के नेता को पारस...

चाचा ने दिया भतीजे को बड़ा झटका : चिराग के नेता को पारस ने करवाया खुद की पार्टी में शामिल, तुरंत दे दी बड़ी जिम्मेदारी

12-Mar-2023 12:55 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है।  उनकी पार्टी की प्रवक्ता देवजानी मित्रा ने उनकी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सबसे बड़ी बात है कि, देवजानी ने न सिर्फ चिराग पासवान का साथ छोड़ा बल्कि वो उनके चाचा की पार्टी लोजपा (पारस ) का दामन थाम लिया। जिससे चिराग पासवान को लगने बड़ा झटका बताया जा रहा है।  चिराग का साथ छोड़कर पशुपति पारस की पार्टी ज्वाइन करने के दौरान देवजानी चिराग पासवान की पार्टी पर कई बड़े आरोप भी लगाए। 


लोजपा (रामविलास ) से इस्तीफा देते हुए पार्टी नेत्री ने कहा कि, चिराग पासवान के नेतृत्व में जो पार्टी चल रही है उसमें महिलाओं को उतना सम्मान नहीं दिया जा रहा है।  जितना उनके पिता हमारे दिवंगत नेता रामविलास पासवान जी के समय में दिया जाता था। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, वर्तमान में चिराग की पार्टी के अंदर कोई भी बात सही तरीकों से उनके पास पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। उनकी पार्टी एक तरह से महिला विरोधी पार्टी हो गई है। 


वहीं, देवजानी मित्रा  को अपनी पार्टी में शामिल करवाते हुए केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि, देवजानी मित्रा के पार्टी में शामिल होने पर हमारी पार्टी मजबूत होगी। यह एक काबिल नेत्री रही हैं। इनकी बातों को चिराग पासवान की पार्टी में अधिक महत्त्व नहीं दिया है।  यह उचित नहीं है। अब यह हमारे साथ आयी है। हमारे तरफ से इनको पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया जाता है। 


इसके आलावा पारस ने चिराग पासवान पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि, हमारे नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान कहा करते थे कि रोड पर वही जानवर मरता है जो डिसीजन नहीं ले पाता है उसे किस तरफ जाना है। वर्तमान में चिराग पासवान की स्थिति कुछ ऐसे ही है। वो तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि वो किसके साथ है। इसलिए पहले उनको तय करना होगा की वो किस तरफ हैं।