पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
06-Feb-2024 08:50 PM
By First Bihar
MADHUBANI: वाहन जांच के दौरान दारोगा ने बाइक की चाबी निकाल ली और जब युवक ने चाबी मांगी तब दारोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़बाज दारोगा का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौन का है। जहां पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस बल वाहन जांच कर रहे थे। पुलिसकर्मी की पहचान एसआई ध्यानी पासवान के रूप में हुई है। एसआई ध्यानी पासवान हरलाखी थाने में कार्यरत है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पुलिस समझाकर भी बाइक की चाबी ले सकती थी। क्या थप्पड़ मारना जरूरी था।
बता दें कि किसी को थप्पड़ मारना कानून की दृष्टि से अपराध है। हालांकि वीडियो में यह सुना भी जा सकता है कि गलती हुआ हो या नहीं बाइक का चाबी दे दो। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया? पुलिस की ऐसी छवि अच्छे पुलिसकर्मियों को भी बदनाम करने का काम करता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति एक अलग छवि बनती है।