ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : चाय पीकर लौट रहे युवक कि सड़क हादसे में मौत,...

BIHAR NEWS : चाय पीकर लौट रहे युवक कि सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

28-Oct-2024 02:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर एचपी गैस एजेंसी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी करजा थाना पुलिस को दी। 


वहीं सूचना मिलने के बाद करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक पूर्व में मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसकी पहचान अख्तियारपुर निवासी शिवजी साहनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बताया कि मृतक चाय पीकर मार्केट से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया हैं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लौंद गांव निवासी ललन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वो किसी काम को लेकर बाइक से जा रहे थे, तभी लौंद-पदमौल रोड पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेज रफ्तार ट्रैक्टरों और अवैध बालू खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजतन, बालू माफिया और ट्रैक्टर चालक बेखौफ होकर सड़कों पर बेलगाम घूम रहे हैं। फिलहाल सभी मामले की जांच जारी है।