ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / चाय नहीं पीने की ऐसी सजा ? युवक को लोहे के रॉड से...

चाय नहीं पीने की ऐसी सजा ? युवक को लोहे के रॉड से पीटा, दर्ज हुआ FIR

12-Sep-2024 01:31 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चाय पीने से इनकार करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। लोहे के रॉड से युवक को इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में अब पीड़ित की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामला सीतामढ़ी जिले का है।


वहीं, इस घटना को लेकर जिले के पुपरी में बाजपट्टी के पिपराढ़ी निवासी श्यामबाबू चौधरी ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें चाय नहीं पीने पर राजबाग के प्रशांत गैस एजेंसी संचालक सुशील चौधरी व प्रशांत जायसवाल ने रॉड से मारकर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है। शायमबाबू चौधरी व उसके फुफेरे भाई अर्कनाथ चौधरी को भी जख्मी कर देने का आरोप है। फिलहाल पीड़ित का पीएचसी में इलाज कराया गया।


पुलिस को दिए गए आवेदन में शायमबाबू चौधरी ने बताया है कि वह अपने फुफेरे भाई अर्कनाथ चौधरी के साथ रामफल महतों के डेरा पर जा रहे थे। उसी समय सुशील चौधरी ने अपने घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर दोनों भाई को चाय पीने को दिया। शायमबाबू चौधरी ने चाय पिया अर्कनाथ चौधरी ने चाय नही पिया। इसी पर आरोपी ने अर्कनाथ चौधरी को लोहे की रॉड से मारने लगा। इसके बाद में पीएचसी जाकर इलाज कराया है।