ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / Bihar Crime : बेखौफ हुए अपराधी! पहली अर्घ्य के दिन सुबह - सुबह...

Bihar Crime : बेखौफ हुए अपराधी! पहली अर्घ्य के दिन सुबह - सुबह किसान को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

07-Nov-2024 09:12 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। सूबे के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।


जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में एक बार फिर बड़ी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है । सुबह-सुबह सोए हुए अवस्था में एक किसान युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव की है।


वहीं, मृतक किसान यूवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव के वार्ड-16 निवासी युगेश्वर महतो के करीब 30 वर्षीय बेटा श्याम विनोद महतो के रुप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान विनोद महतो अपने चक्की डेरा पर सोया हुआ था। हथियार से लैस बदमाशों ने सोए हुए किसान को डेरा से बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर लगते हैं गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। हत्या के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । हत्या से नाराज लोगों लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । 


बता दे लोक आस्था का महापर्व छठ के डूबते सूरज को अर्घ्य से पहले ही किसान युवक को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।