ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : छठ बाद होगी मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा, पहली...

BIHAR NEWS : छठ बाद होगी मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा, पहली बार बोर्ड जारी करेगा एडमिट कार्ड

04-Nov-2024 08:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह काफी जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में यह तय कर लिया है कि छठ पूजा के बाद अब इन छात्र-छात्राओं का एग्जाम लिया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ सभी स्कूलों में लेटर भी दे दिया गया है। 


दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक सेंटर परीक्षा का डेट जारी कर दिया है। इसके साथ ही साथ परीक्षा को लेकर स्कूलों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया। फिलहाल छठ महापर्व को लेकर राज्य भर में 6 से लेकर 9 नवंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन छठ पूजा के बाद स्कूल खुलते ही सेंटर परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। 


जानकारी हो कि इस बार मैट्रिक की सेंटर परीक्षा में 15 लाख और इंटर की सेंटर परीक्षा में 13 लाख विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। यह पहली दफा होगा कि जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सेंटप एग्जाम को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर रही है। इसके बाद वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। सेंटप एग्जाम के लिए विद्यार्थी परीक्षा समिति की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से मैट्रिक की सेंटर परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 23 नवंबर को लिया जाएगा। इस एग्जाम का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2 दिसंबर को जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करने को कहा है। वही इंटरमीडिएट की सेंटर परीक्षा 11 से 18 नवंबर तक ली जाएगी। जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 19 से 21 नवंबर तक ली जाएगी। इंटर का रिजल्ट 25 नवंबर तक जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना है।


मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले से ही यह निर्देश दिया है कि केंद्र परीक्षा में वही स्टूडेंट शामिल होंगे जिनका क्लास अटेंडेंस 75% से ऊपर होगा। इसके अलावा केंद्र परीक्षा में जो विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे उनको वार्षिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा। इधर स्कूल प्रबंधन उन छात्रों की लिस्ट तैयार कर रहा है जिनकी उपस्थिति 75% से कम है और ऐसे छात्रों को सेंट परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी ऐसे में छात्र छात्राओं के बीच काफी दुविधा की स्थिति बनी हुई है