ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

चाकू से गोदकर युवक का मर्डर, हत्यारों ने जीभ काटकर फेंकी लाश

07-May-2021 02:00 PM

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चाकू से गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं अपराधियों ने शव को पोखर में फ़ेंक दिया और मौके से भाग निकले. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 


मामला नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के चकरदाहा गांव का है. मृतक की पहचान हीरा लाल दास के 22 वर्षीय इकलौते बेटे प्रकाश दास के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रकाश अपने घर से पिछले दो दिनों से लापता था. परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी. आज सुबह जब गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए पोखर के पास गए तो पानी में तैरता एक शव देखा. शोर देखते ही बच्चों ने शोर मचाया जिसके बाद प्रकाश के परिजन वहां पर पहुंचे और उसकी लाश को बाहर निकाला. 


सूचना पर नरपतगंज थानाध्यक्ष एमए हैदरी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. युवक के मुंह में चाकू से ताबड़तोड़ कई बार हमला किया गया था और उसकी जीभ को भी काट दी गई थी. मृतक के पिता हीरालाल दास ने बताया कि गांव में कुछ लोगों से पहले उसका विवाद भी चला रहा था. प्रकाश ठेले पर आइसक्रीम तथा सब्जी बेचने का काम करता था. वह पांच बहनों में अकेला भाई था. 


बुधवार की शाम जब वह सब्जी बेच कर घर लौटा था तो अपने परिजनों को अपनी बहन के यहां डुमरिया जाने की बात कह कर घर से निकला था. उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आने लगा. जब वह अपनी बहन के घर भी नहीं पहुंचा तो सभी परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. परिजनों को आपसी विवाद में उसकी हत्या की आशंका है. 


मौके पर पहुंचे डीएसपी ने परिजनों का बयान लिया तथा घटनास्थल के आसपास भी सर्च अभियान चलाकर मामले की छानबीन की. इस संदर्भ में डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं दूसरी ओर इकलौते बेटे की हत्या से में परिजन सदमे में है जबकि ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है.