बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Sep-2024 12:12 PM
By First Bihar
JAMUI : बिहार के जमुई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां छज्जा गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस घटना के बाद सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद अब आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गया है। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषिडीह गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाती है। वही एक व्यक्ति की मौत जमुई में ईलाज के दौरान हो जाती है। इस हादसे में कुल सात अन्य लोग भी घायल हो जाते है। जिनका इलाज अलीगंज व जमुई के निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।
मृतक की पहचान ऋषिडीह गांव निवासी 55 वर्षीय जोगिंदर यादव और 52 वर्षीय जद्दु यादव के रूप में हुई है। जबकि घायलों में अशोक यादव, कौशल यादव, सोनू साव, दरमन यादव, ईश्वर यादव, चानो यादव और अधिक यादव शामिल हैं।बताया जा रहा है कि यह हादसा एक कार्यक्रम के दौरान घटी है। जहां कार्यक्रम देखने के लिए दो लोग छज्जा पर बैठे थे और बाकी लोग नीचे बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे।
तभी छज्जा जर्जर होने के कारण उसपर पर बैठे दो व्यक्ति के साथ ही नीचे बैठे लोगों पर गिर जाता है। जिससे दर्जन भर व्यक्ति घायल हो जाते है जिसमे दो व्यक्ति की मौत हो जाती है। घटना की सूचना के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार के साथ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...