ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने संभाला इस्पात मंत्रालय का कार्यभार, नीतीश की तरफ...

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने संभाला इस्पात मंत्रालय का कार्यभार, नीतीश की तरफ से अबतक नहीं मिली बधाई

08-Jul-2021 11:53 AM

DELHI : बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. आरसीपी सिंह तकरीबन 11 बजे अपने मंत्रालय पहुंचे और वहां कामकाज संभाल लिया. मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तय किए गए लक्ष्य को हासिल करना है. कैसे देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़े यह प्रयास होगा. 


केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भले ही इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया हो लेकिन अब तक उन्हें पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बधाई संदेश नहीं मिला है. नीतीश कुमार ने ना तो आरसीपी सिंह और ना ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल अन्य नेताओं को कोई बधाई दी है. ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले नीतीश कुमार अक्सर ऐसे मौकों पर ट्वीट कर बधाई देते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने खुद अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर चुप्पी साध रखी है. 


यह सवाल तब उठता है जब नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के शपथ लेने के बाद बुधवार की रात बाढ़ नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक से जुड़ा ट्वीट किया था और आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर भी शोक जताया. मुख्यमंत्री की तरफ से आधिकारिक तौर पर वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक संदेश भी जारी किया गया लेकिन आरसीपी सिंह के मंत्री बनने पर अब तक के नीतीश कुमार ने को प्रतिक्रिया नहीं दी है.