ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / राष्ट्रीय नेतृत्व ने गिरिराज सिंह को नहीं दिया कोई दिशा-निर्देश, कैबिनेट की बैठक...

राष्ट्रीय नेतृत्व ने गिरिराज सिंह को नहीं दिया कोई दिशा-निर्देश, कैबिनेट की बैठक में हुए शामिल

09-Oct-2019 02:30 PM

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। गिरिराज सिंह के करीबी सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज किया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें कोई दिशा-निर्देश मिला है। ट्विटर के जरिए हर दिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले गिरिराज सिंह ने विजयदशमी के दिन चुप्पी क्या साधी यह अटकलें तेज हो गई कि गिरिराज को केंद्रीय नेतृत्व ने चुप करा दिया है।


गिरिराज सिंह फिलहाल दिल्ली में है और वह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह कैबिनेट की बैठक के दौरान बिल्कुल रिलैक्स मूड में दिखे। 


गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ और पटना में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। एनडीए सरकार की तरफ से गिरिराज ने बिहार की जनता से माफी भी मांगी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि जेडीयू ने बीजेपी नेतृत्व से गिरिराज को चुप कराने की मांग कर दी। हालांकि बीजेपी की तरफ से गिरिराज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया गया लेकिन अचानक से अटकलें तेज हो गई कि गिरिराज सिंह को चुप रहने का निर्देश पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया है। अब गिरिराज सिंह के करीबी सूत्र यह बता रहे हैं कि ऐसा कोई दिशा-निर्देश उन्हें नहीं मिला है। संभव है कि कैबिनेट की बैठक होने के कारण गिरिराज सिंह आज कोई बयान न दें लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह आने वाले वक्त में चुप्पी साधे रहेंगे।