छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
12-Jul-2022 08:32 AM
DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। लालू यादव दिल्ली के एम्स स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट यानी सीसीयू से सोमवार को ही बाहर आ गए थे और अब वह प्राइवेट रूम में अपना इलाज करवा रहे हैं। लालू यादव को किसी तरह का कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया गया है क्योंकि उनकी सेहत में बड़ा सुधार हुआ है। लालू यादव के सीसीयू से बाहर आने के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।
दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के पुराने दोस्त शरद यादव ने उनसे मुलाकात की है। शरद यादव सोमवार की देर शाम दिल्ली एम्स पहुंचे थे और प्राइवेट रूम में पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीर शरद यादव ने साझा की है। शरद यादव की तरफ से साझा की गई तस्वीर में लालू यादव बेड पर लेटे हुए हैं और शरद उनके करीब खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। लालू यादव को ऑक्सीजन मास्क नहीं लगा है और ना ही किसी अन्य तरह का कोई क्रिटिकल मेडिकल सपोर्ट है, हालांकि उन्होंने चेस्ट में बेल्ट लगाया हुआ है। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर को देखते हुए लालू यादव को लंबे वक्त तक बेल्ट लगाने का निर्देश दिया है।
शरद यादव ने लालू यादव की तबीयत का हाल जाना है। लालू यादव ने उनसे थोड़ी देर तक बातचीत भी की है। डॉक्टरों ने लालू यादव को कम बोलने की सलाह दी है। मुलाकात के बाद शरद यादव ने लालू यादव के साथ वाली तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा है.. हमारे मित्र श्री लालू यादव जी का कुशलक्षेम जानने एम्स पहुंचा। यह अत्यंत खुशी की बात है कि करोड़ों लोगों की दुआओं की बदौलत वह अब पहले से काफी बेहतर हैं और रिकवर कर रहे हैं।