बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Apr-2020 07:49 AM
PATNA : सीबीएसई स्कूलों के इंटरनल एग्जाम में फेल होने वाले छात्रों को कोरोना महामारी ने दूसरा मौका दे दिया है. सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में इंटरनल एग्जाम में फेल होने वाले बच्चों का रिजल्ट रोक दिया था, जिसके बाद अब यह नई गाइडलाइन जारी की गई है.
जिसमें कहा गया है कि हर छात्र-छात्रा को अगली क्लास में प्रमोट किया जाए. स्कूलों को कहा गया है कि अगर वह चाहे तो बच्चों का फिर से ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट लें लेकिन उन्हें हर हालत में प्रमोट करें.
बता दें कि कोरोना संकट के कारण सीबीएसई ने बिना एग्जाम दिए ही बच्चों को अगले क्लास में प्रमोट करने का आदेश दिया है. वहीं वैसे स्कूल जो कोरोना संकट के पहले ही एग्जाम ले चुके थे वो क्लास में फेल स्टूडेंट को दोबारा मौका देंगे.