साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
07-Aug-2020 06:13 PM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए अधिकार क्षेत्र को लेकर स्पष्टता मांगी है। 18 अगस्त को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई होगी।
इस मामले से जुड़े जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनने के लिए सीबीआई की तरफ से अर्जी लगाई गई है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मसले को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद बिहार सरकार ने कैविएट दायर की थी। बिहार सरकार के बाद महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और अब सीबीआई ने भी अर्जी लगाई है।
हालांकि सीबीआई को किसी केस की जांच के लिए राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होती है जो सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है लेकिन बिहार पुलिस को लेकर महाराष्ट्र पुलिस का जो रवैया सीबीआई ने देखा है उसके बाद अब वह अधिकार क्षेत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टता चाहती है।