ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / CBI रेड के खिलाफ सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ता, राबड़ी आवास के बाहर...

CBI रेड के खिलाफ सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ता, राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन

20-May-2022 11:40 AM

PATNA: पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर सीबीआई ने दबिश दी है। लालू यादव के 17 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी चल रही है। लालू यादव, राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है।


इधर, CBI की इस कार्रवाई के विरोध में पटना में आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। राजद कार्यकता 10 सर्कुलर रोड, राबड़ी आवास के बाहर धरना पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लालू परिवार को परेशान करने के लिए राजनीति से प्रेरित होकर सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर लालू परिवार को फंसाने की कोशिश कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी के साथ आने से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। इस लिए लालू परिवार को डराने के लिए बीजेपी के इशारे पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।