ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / CBI की विशेष अदालत में आज हुई सुनवाई, लालू प्रसाद यादव को 23...

CBI की विशेष अदालत में आज हुई सुनवाई, लालू प्रसाद यादव को 23 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

16-Nov-2021 08:05 PM

PATNA: सीबीआई की विशेष अदालत में आज पशुपालन घोटाला मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी लालू प्रसाद यादव सहित सभी अभियुक्तों को 23 नवंबर को विशेष कोर्ट में सदेह उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वही अनुपस्थित अभियुक्तों के संबंध में विशेष कोर्ट ने सीबीआई को यह निर्देश दिया कि वे रिपोर्ट दें कि वे जिंदा हैं या नहीं।


पशुपालन घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान विशेष कोर्ट में मंगलवार को जगदीश शर्मा, आरके राणा,संजय उत्पल, फ्रेडरिक करकेटा, प्रभाकर कुमार सिंह, बेग जुलियस, साधना सिंह, ध्रुव भगत, त्रिपूरारी मोहन प्रसाद समेत कुल 16 अभियुक्त सदेह उपस्थित हुए जबकि लालू प्रसाद यादव, नागेंद्र पाठक और प्रकाश कुमार लाल बीमारी के कारण कोर्ट में सदेह उपस्थित नहीं थे।


पशुपालन घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव, प्रकाश कुमार लाल और नागेंद्र पाठक ने वकील के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होने का आवेदन दिया था और कोर्ट में अनुपस्थित होने का कारण अपनी बीमारी को बताया। कोर्ट ने आवेदन स्वीकारते हुए 23 नवंबर को सदेह उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि पशुपालन घोटाला मामला 25 वर्ष पुराना मामला है जो 1996 से चल रहा है। शुरू में कुल 44 अभियुक्त बनाए गये थे लेकिन वर्तमान में 28 अभियुक्तों पर यह मामला चल रहा है। आधा दर्जन अभियुक्त की मौत हो चुकी है।