ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / CBI की टीम से लालू समर्थकों ने की बदसलूकी, गाड़ी को आगे बढ़ने...

CBI की टीम से लालू समर्थकों ने की बदसलूकी, गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका

20-May-2022 07:27 PM

PATNA: राबड़ी आवास में शुक्रवार की सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। देर शाम जब टीम के दो सदस्य राबड़ी आवास से जैसे ही बाहर निकले राजद समर्थक हंगामा करने लगे। यही नहीं टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी करने लगे। उनकी गाड़ी को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। 


लालू समर्थकों ने इस दौरान सीबीआई होश में आओं के नारे लगाने लगे यही नहीं सीबीआई टीम की गाड़ी के शीशे पर हाथ से मारने लगे। बता दें राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए सीबीआई ने लोकल पुलिस को राबड़ी आवास पर बुलाया था। एएसपी काम्या मिश्रा खुद मौके पर पहुंची थी। 


राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भारी भीड़ थी। जैसे ही सीबीआई के दो अधिकारी राबड़ी आवास के बाहर निकले लोग हंगामा करने लगे। किसी तरह गाड़ी तक सीबीआई के अधिकारियों को ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों के साथ बदसलुकी की गयी। उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका गया और गाड़ी के शीशे पर हाथ से मारा गया।