सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Sep-2022 02:06 PM
PATNA : IRCTC से जुड़े मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत रद्द कराने के लिए सीबीआई कोर्ट पहुंची। यह खबर हम आपको पहले ही बता चुके हैं। लेकिन इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अब पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव से जब सीबीआई की याचिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पूरी कवायद को 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा डर बताया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्होंने सीबीआई को जांच में पूरा सहयोग किया। जहां कहीं भी जरूरत पड़ी सीबीआई के सामने वे मौजूद रहे। उन्होंने यहां तक कहा कि सीबीआई को अगर ज्यादा परेशानी हो रही है और बार-बार छापेमारी करनी पड़ रही तो वह आकर उनके घर में कार्यालय खोल लें। तेजस्वी यादव ने कहा कि दरअसल यह पूरा खेल 2024 से जुड़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को डर सता रहा है कि 2024 में वहीं हो जाएगा जो अभी बिहार में हुआ है।
इतना ही नहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में जिस तरह लाखों नौकरियां निकलने वाली हैं। युवाओं को रोजगार मिलने वाला है। सरकार ने नीति तय कर ली है। उसे लेकर भी बीजेपी दहशत में है और किसी तरह रोजगार जैसे मुद्दे को बीजेपी किनारे करवाना चाहती है।
तेजस्वी ने कहा की सर्व सम्मति से एक बार फिर जगदा बाबू जी राजद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनकर आएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को होगी। हमारी शुभकामना उनके साथ है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग लाखों की संख्या में बेरोजगार नौजवान को नौकरी देने जा रहे हैं यह डर बीजेपी को हो गयी है। इसलिए बीजेपी के नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 सितंबर को सीमांचल दौरे पर हैं। अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव तो आते रहेंगे लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब देंगे यह तो बताइए।