मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 10:28 AM
PATNA : बिहार विधानसभा में विधायकों के फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुबह से ही आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की रेड चल रही है। केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी को लेकर आरजेडी में गहरी नाराजगी है। सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ आरजेडी के कार्यकर्ता एमएलसी सुनील सिंह के आवास के बाहर धरना पर बैठ गए हैं।
आरजेडी कार्यकर्ता सीबीआई के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सीबीआई की टीम सुबह से ही लालू के करीबी एमएलसी सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर आरजेडी के कार्यकर्ता सीबीआई वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं।
आरजेडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी विश्वासमत को प्रभावित करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर आरजेडी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरजेडी बीजेपी के इस हथकंडे से डरने वाली नहीं है।बता दें कि बिहार की राजनीत के लिए आज का दिन काफी अहम है। बिहार विधानसभा में आज नई सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। इसी बीच सुबह से ही सीबीआई ने आरजेडी के कई नेताओं के घर रेड शुरू कर दी है।