सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-May-2022 02:14 PM
PATNA: एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने लालू यादव के 17 ठिकानों पर चल रहीं सीबीआई की रेड पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अभी मुझे पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन सीबीआई एक इंडिपेंडेंट एजेंसी है। ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या है। अगर इस मामले में कोई गड़बड़ी नहीं होगी तो डरने की कोई बात नहीं है।
वहीं जब चिराग पासवान से बिहार में जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी की ओर से दबाने बनाने की कोशिश पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं निकाला जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में पूरी तरीके से दृढ़ संकल्पित है कि बिहार में जातीय जनगणना होगी।हम लोगों ने भी इस मामले पर उनका साथ दिया है।
जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि सीबीआई की कार्रवाई के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं हैं। लालू यादव तेजस्वी यादव बिहार से बाहर हैं। ऐसे में कार्रवाई होना ठीक है या नहीं। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि समय देखकर ऐसी कार्रवाई की जाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अल्टीमेटम पर चिराग पासवान ने कहा कि इसे राजनीति से जोड़कर देखना गलत है।