ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कैटरिंग के काम करने बंगाल से आई लड़कियों से छेड़खानी, होटल मालिक की...

कैटरिंग के काम करने बंगाल से आई लड़कियों से छेड़खानी, होटल मालिक की थी बुरी नजर

11-Nov-2023 02:06 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां सदर थाना क्षेत्र गुलाबबाग जीरो माइल स्थित एक होटल मालिक और उसके दोस्तों पर बंगाल से काम करने आई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इन लड़कियों को बंगाल से केटरर का काम करने लाया गया था। जहां लड़कियों ने होटल मालिक और उसके दोस्तों पर ही शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी आवासीय होटल में बहुभोज में कैटरर का काम करने कोलकाता और सिलीगुड़ी से 16 लड़कियां और कुछ लड़के आए थे। उन लड़कियों का आरोप है कि 7 नवम्बर की रात में जब वे लोग गेस्ट का स्वागत कर रहे थ। तभी कुछ लड़के शराब के नशे में आकर बार-बार तीन-चार लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसमें होटल के मालिक और उनके दो दोस्त शामिल थे।


वहीं, इस घटना को लेकर लड़कियों ने बताया कि होटल का मालिक और उसके दोस्त शराब के नशे में थे और छेड़खानी कर रहे थे। वही इवेंट मालिक राजकुमार चौधरी ने कहा कि उसने पार्टी के लिए बंगाल से 16 लड़कियों को बुलाया था। होटल में उससे छेड़खानी की गयी। इसकी लिखित शिकायत उसने सदर थाना में भी दिया है। कैटरिंग संचालक ने यह भी आरोप लगाया है कि होटल मालिक ने नशे में मारपीट भी की।