ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

अरबों के GST घोटाले में बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर का कारोबारी बबलू जायसवाल गिरफ्तार

25-Jun-2024 03:18 PM

By First Bihar

JAMSHEDPUR: करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद उर्फ बबलू जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बबलू जायसवाल को बिष्टुपुर स्थित उनके आवास से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद कारोबारी को जेल भेजा गया है। जीएसटी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। 


पहले जीएसटी के साकची स्थित इंटेलिजेंस के दफ्तर में उसे बुलाया गया फिर पूछताछ की गयी। जिसके बाद उसे घर से गिरफ्तार किया गया। जीएसटी घोटाला मामले में जमशेदपुर और कोलकाता के कई कारोबारी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। जांच में यह बात सामने आई कि 100 े ज्यादा ऐसी कंपनियां जमशेदपुर में जो फर्जी तरीके से लेनदेन करते हैं। अकेले जमशेदपुर में 150 करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाले की बात सामने आई है। 


बता दें कि स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल पिछले कई वर्षों से इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी के रडार पर था। 16 फरवरी 2024 को बबलू जायसवाल के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी और अब 24 जून को फिर घर पर रेड मारी गयी। जीएसटी के अधिकारियों को इस बार उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है। बबलू जायसवाल से पूछताछ की गई है। इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जीएसटी के अधिकारी जुटे हैं। जीएसटी के अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं यह देखने वाली बात होगी।