रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
22-Jul-2024 06:13 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अवैध शराब के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां झारखंड से बिहार पहुंची विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त दिया है। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि लग्जरी कर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप शहर में पहुंची है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर सिंगारी टांड़ गांव के पास तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस को देखकर शराब लदी गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।
पुलिस टीम ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया। गाड़ी में लगभग 400 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे। बता दें कि खैरा सोनो मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा लगातार गस्ती की जाती है बावजूद इसके देवघर की ओर से शराब कारोबारी बेधड़क होकर शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं।