मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
26-Jun-2023 11:55 AM
By First Bihar
DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। शनिवार को प्रगति मैदान टनल के अंदर बदमाशों ने कार सवार कारोबारी से पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े दो लाख रुपए लूट लिए। लूट का सीटीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।
दरअसल, कार सवार स्वर्ण कारोबारी साजन कुमार शनिवार को शाम चार बजे के आसपास प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहा थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने कार को ओवरटेक किया और उसे रोक दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाशों ने कार के ड्राइवर और कार में बैठे हुए कारोबारी को गन प्वाइंट पर लेते हैं और कारोबारी से जबरन रूपयों से भरा बैक छीनकर फरार हो जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तिलक मार्ग थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश कैसे बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।