ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जताई गहरी चिंता, अहमदाबाद के नए स्टेडियम में...

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जताई गहरी चिंता, अहमदाबाद के नए स्टेडियम में लाइट्स को लेकर उठाए सवाल

24-Feb-2021 04:46 PM

DESK :  इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों में दो टेस्ट मैचों कि पारी खत्म हो चुकी है और आज इसके तीसरे पारी की शुरुवात हो चुकी है. आपको बतादें की आज तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े "मोटेरा स्टेडियम" में खेला जाना है. मैच के शुरुवात से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गहरी चिंता जताई हैं. दरअसल अहमदाबाद के नए स्टेडियम पर लाइट्स कि कमी को लेकर विराट ने कहा है की मैच के दौरान दिक्कत आ सकती है और खिलाड़ियों को जल्दी ही खुद को इसके हिसाब से ढालना होगा.


आपको बतादें कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेडिशनल फ्लडलाइट्स नहीं है, बल्कि छत के अनुसार ही एलईडी लाइट्स फिट की गई हैं. यह दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम के ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह है, जिससे फील्डिंग करने वाली टीम को दिक्कत आ सकती है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टॉस के समय कहा, ‘यहां माहौल काफी रोमांचक है. मैं सीटों के रंग से ज्यादा लाइट्स को लेकर चिंतित हूं.’ 


कोहली ने आगे कहा, ‘ऐसी लाइट्स में गेंद को देखना मुश्किल होता है. इसी तरह के स्टेडियम में हमने दुबई में भी खेला है. इसके अनुरूप जल्दी ढलना होगा.’ दुबई में पिछले साल आईपीएल के दौरान इस तरह की लाइट में कई आसान कैच भी फील्डरों से छूटे थे.


इसके अलावा आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं बना पाए हैं. विराट कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ नवंबर 2019 में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद से ही कोहली क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बना पाए. 


वही बात करें अगर मोटेरा स्टेडियम कि तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया और उद्घाटन के साथ ही मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे.