ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / केमिकल ब्लास्ट से थर्राया मुजफ्फरपुर, बंद फ्लैट से अधजली लाश बरामद

केमिकल ब्लास्ट से थर्राया मुजफ्फरपुर, बंद फ्लैट से अधजली लाश बरामद

19-Sep-2021 01:52 PM

MUZAFFARPUR: जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बालूघाट इलाके में देर रात एक बिल्डिंग में केमिकल ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बिल्डिंग के फ्लैट के अंदर रखे ड्राम की जब तलाशी ली तो उसमें से एक अधजला शव बरामद किया गया।


अधजली लाश मिलने के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वही बिल्डिंग के मालिक स्टेशनरी कारोबारी सुनील कुमार शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की गयी है।


पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने बताया कि कर्पूरी नगर के रहने वाले सुभाष ने दो माह पहले मकान को किराये पर लिया था। मकान किराये पर लेते समय सुभाष ने बताया था कि उनके घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसलिए उसे मकान किराये पर चाहिए। सुभाष अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ इस घर में रह रहा था। कुछ दिनों के बाद उसकी साली और उसका पति साथ आकर रहने लगे थे।


लेकिन कुछ दिनों से वह घर को खाली करने में लगा था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है साली के पति की हत्या कर उसके शव को गलाने के लिए उसने ड्राम में केमिकल डाला हो। शव को गलाने के लिए शायद उसने यह तरीका अपनाया लेकिन तभी अचानक केमिकल से जोरदार धमाका हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कुछ बोलने से बचती नजर आई।