BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Sep-2022 09:01 PM
MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा में कॉलगर्ल सप्लायर बतायी जा रही एक महिला के वायरल वीडियो ने सुशासन के वर्दीधारियों की काली करतूत को नंगा कर दिया है. चर्चा ये है कि इस कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मधेपुरा के एसपी का मोबाइल फोन मिला है. उसके बाद महिला से पुलिस पूछताछ का वीडियो वायरल हो गया है. महिला बता रही है कि वह पुलिस के किस-किस साहब को लडकियां सप्लाई करती थी।
साहब ने काम कर पैसे नहीं दिये तो चुराया मोबाइल
मधेपुरा में महिला से पुलिस पूछताछ का जो वीडियो वायरल हुआ है वह विस्फोटक है. बताया जा रहा है कि महिला से सहरसा के डीआईजी ऑफिस में पूछताछ की जा रही थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. इस पूछताछ में महिला मधेपुरा पुलिस के आलाधिकारियों को नंगा कर दे रही है. कॉलगर्ल सप्लाइ करने वाली महिला ने वीडियो में बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है. लड़की सप्लाई के एवज में उसे जो पैसे मिलते थे उसकी भी जानकारी दे रही है।
इस वीडियो में महिला बता रही है कि उसने मधेपुरा के डीएसपी साहब को एक लड़की सप्लाई किया था. महिला बता रही है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर वह एक लड़की को भेजती थी. डीएसपी साहब के पास कई दफे लडकी भेजी गयी. पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिया. इसके बाद लड़की मोबाइल उठा कर ले आयी. महिला कह रही है कि डीएसपी की कोठी पर जो लडकी गयी थी उसने ही वहां से मोबाइल लाकर उसे दिया था।
डीएसपी के लिए लड़की का रेट
वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लडकी सप्लाई करती रही है. उसने ये भी बताया कि मधेपुरा के डीएसपी साहब का क्या रेट था. महिला बता रही है कि डीएसपी साहब जब लड़की को एक घंटे के लिए अपनी कोठी में रखते थे तो उसका रेट 300 रूपया था. अगर लड़की को दो-तीन घंटे के लिए रोका गया तो उसका रेट 500 रूपया था. पहली बार डीएसपी साहब ने 300 रूपया दिया था तो लडकी ने उसे 100 रूपये कमीशन दिया था. लेकिन पहली बार के बाद डीएसपी ने फिर कभी पैसा ही नहीं दिया. तभी लड़की उनके घर से मोबाइल उठा ले आयी।
डीएसपी के घर से एसपी का मोबाइल गायब
दरअसल लडकी जो मोबाइल लेकर भाग गयी थी वह मधेपुरा के एसपी का मोबाइल था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार हाल में ही छुट्टी पर गए थे. पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज सौंप दिया था. मधेपुरा एसपी ने सरकारी मोबाइल भी डीएसपी को सौंपा था. इसी बीच डीएसपी ने कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था. उसे पैसे नहीं मिले तो वह तकिये के नीचे रखा एसपी का मोबाइल लेकर चली गयी।
डीआईजी ने पकड़ा खेल
ये सारा खेल सहरसा के डीआईजी शिवदीप लांडे की सक्रियता से उजागर हुआ. शिवदीप लांडे ने उसी दौरान मधेपुरा एसपी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था. लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला. एसपी का सरकारी मोबाइल बंद देख डीआईजी को शक हुआ. उन्होंने एसपी के मोबाइल का लोकेशन चेक कराया. पता चला कि मोबाइल सहरसा में है. मधेपुरा के एसपी के मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी शिवदीप लांडे हैरान रह गये।
डीआईजी के निर्देश पर उस मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और फिर मोबाइल के साथ महिला को पकड लिया गया. महिला को पूछताछ के लिए डीआईजी के कार्यालय में लाया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने जो बताया वह हैरान करने वाला था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी है. लेकिन कोई पुलिस अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
#Bihar में कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा के SP का सरकारी मोबाइल. लडकी सप्लाई करने वाली महिला का बयान देखिये. पुलिस के कौन-कौन से साहब किस रेट पर लड़कियों को अपनी कोठी पर बुलाते थे. #ViralVideo @bihar_police @yadavtejashwi @NitishKumar @SushilModi pic.twitter.com/jCnifeRsMW
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 3, 2022