ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने किया सुशांत सिंह राजपूत का सम्मान, भारत में अभी...

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने किया सुशांत सिंह राजपूत का सम्मान, भारत में अभी भी न्याय की उम्मीद

15-Aug-2020 04:13 PM

DESK :  आज देश 74वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंगों में डूबा हुआ हैं. वहीं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने पुरे हो जाने पर उनका परिवार उनके लिए  प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहा है. सुशांत और उसके परिवार को न्याय मिले इसके लिए  योग गुरु बाबा रामदेव ने भी प्रार्थना की. 

सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति ने लोगों से अपील की थी की वो इस मुहीम में उनका साथ दें और हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर #GlobalPrayersForSSR के साथ शेयर करें. उनके इस भावुक अपील को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है. ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस के बाद ये हैस टैग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

इस बीच खबर है कि कैलिफोर्निया के स्टेट असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को उनके काम के लिए सम्मानित किया है. जानकारी के अनुसार सुशांत को सिनेमा और समाज में उनके योगदान के लिए वहां की असेंबली ने  सम्मानित किया गया है.  इसकी जानकारी बहन श्वेता ने ट्वीट कर दी है. ट्वीट में वो लिखती हैं 'कैलिफोर्निया ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के समाज में योगदान की सराहना की है. कैलिफोर्निया हमारे साथ है. क्या आप हमारे साथ हैं? कैलिफोर्निया आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. '


दरअसल, सुशांत सिंह के मामले में उनका परिवार और फैन्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसके लिए लोगों ने एक मुहीम छेड़ रखी है जिसे धीरे-धीरे कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का भी समर्थन मिलने लगा है. इनमें कृति सैनन से लेकर वरुण धवन, आदित्य पंचोली, अनुपम खेर के अलाव कई और सितारे शामिल हैं.