होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
14-Jan-2024 05:00 PM
By First Bihar
PATNA: धर्म निरपेक्ष सेवक संघ (DSS) का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। पर्यावरण वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि डीएसएस सभी जाति धर्म को लेकर चलने वाला संगठन है। हिंदू-मुस्लिम,सिख-इसाई आपस में हम भाई भाई। RSS और BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं उनको भी हम संदेश दे रहे हैं कि सभी लोगों को साथ लेकर चले। कुछ लोग अंधकार में लेकर जाना चाह रहे हैं। लेकिन हम पूरे देश दुनिया में इंसान धर्म फैलाना चाहते हैं।
हम लोग जब एक प्लेटफार्म पर आएंगे तभी देश और दुनियां विकसित होगा। आरएसएस के लोग हिंदुत्व की बात करते हैं हम लोग धर्मनिरपेक्ष का बात करते हैं। हम अपने ऊंगली को काटेंगे तो लाल खून निकलेगा और एक मुसलमान भी काटेगा तो लाल खून ही निकलेगा। इसलिए हम बराबर कहते रहते हैं कि हिंदू, मुस्लिम, सिख,इसाई हम सब हैं आपस में भाई-भाई।
तेजप्रताप ने कहा कि देश को कुछ लोग अंधकार में लेकर जाना चाह रहे हैं। लेकिन हम पूरे देश दुनिया में इंसान धर्म फैलाना चाहते है। हम किसी जाति बिरादरी के नहीं हैं। उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के लोग राम प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जा रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि जब इतना साधु संत नहीं जा रहे हैं। साधु संत के ऊपर अत्याचार हुआ है तो वह क्यों नहीं गए। सनातन धर्म को भाजपा के लोग खुद नहीं बचा रहे हैं बल्कि खुद लड़वा रहे हैं।
तेजप्रताप ने कहा कि अपनी पार्टी की ओर से सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और डीएसएस के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हरेक गांव, कस्बा, जिला में डीएसएस के कार्यकर्ता को रखने काम कर रहे हैं। जिनको डीएसएस से जुड़ना है जुड़ सकते है..सभी जिले में डीएसएस के कार्यकर्ता आज डीएसएस का स्थापना दिवस मना रहे हैं।