Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-Aug-2022 03:44 PM
PATNA : बिहार में नई सरकार के बनने के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर सरकार के सहयोगी दलों ने अपनी अपनी कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक 15 अगस्त के बाद कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा लेकिन इसी बीच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। खगड़िया से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने आलाकमान से बड़ी मांग कर दी है। क्षत्रपति ने कहा है कि वे बिहार कांग्रेस में अकेले यादव जाति के विधायक हैं, इसलिए उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जाए।
दरअसल, बिहार में राजनीतिक जमीन तलाश रहे कांग्रेसियों को अचानक सत्ता का सुख मिलने जा रहा है। ऐसे में मंत्री पद को लेकर कांग्रेस के विधायक कोई भी मौका नहीं गंवाना चाह रहे हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले ही खगड़िया से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने मंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। छत्रपति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद की मांग कर दी है।
छत्रपति ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र मे यह दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस के 19 विधायकों में वे एकमात्र यादव जाति से आते हैं और सामाजिक समीकरण को देखते हुए उन्हें मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शामिल किया जाए। इससे कांग्रेस पार्टी से जुड़े यादव जाति के लोगों का मनोबल बढ़ेगा।
