Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
16-Aug-2022 07:08 PM
PATNA: बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया। महागठबंधन के कुल 31 मंत्रियों ने मंगलवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग बाद राजद के सभी मंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे जहां इन मंत्रियों को बधाईयां दी गयी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री बने सभी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिले। देर शाम राबड़ी आवास में पहुंचे राजद कोटे से सभी मंत्रियों को राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद राजद के सभी मंत्रियों ने फोटो भी खिंचवाई।
बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुल 31 मंत्रियों ने आज पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे व बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज मंत्रिपद की शपथ ली। शपथग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार जन अपेक्षाओं के दवाब में बनी है। बिहार के लोगों की भी यही इच्छा थी कि सामाजिक न्याय की सरकार बने यही जनता भी चाहती थी। देश के भीतर लगातार अराजक समाज बनाने की कोशिश बीजेपी द्वारा की जा रही थी। अपनी प्राथमिकता बताते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे पार्टी का जो घोषणा पत्र है वही हमारी प्राथमिकता है।
पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी ने कहा कि वे जनसमस्याओं का निदान करेंगी और जो भी चुनौतियां सामने आएगी उसे स्वीकार करते हुए काम करेंगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य करेंगी। अनिता देवी ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनिता देवी ने इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को धन्यवाद दिया है। अनिता देवी कहती हैं कि इन नेताओं ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी इस जिम्मेदारी को इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी।