ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

कैबिनेट का विस्तार कल, सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे महागठबंधन के मंत्री

कैबिनेट का विस्तार कल, सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे महागठबंधन के मंत्री

15-Aug-2022 06:41 PM

PATNA: बिहार की सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। 16 अगस्त यानि कल मंगलवार को महागठबंधन की नयी सरकार का विस्तार होगा। मंगलवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में सुबह साढे 11 बजे शपथग्रहण समारोह होगा।


राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। मंत्रिमंडल के सदस्यों को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने राजभवन सचिवालय को चिट्ठी सौंपी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी ने अब से थोड़ी देर पहले मंत्रियों की लिस्टी राजभवन को सौंप दी है। 16 अगस्त की सुबह साढ़े 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।