Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
15-Aug-2022 01:29 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रहा है, जहां कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। नीतीश मंत्रिमंडल में उम्मीद से काफी कम मंत्री पद मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और नीतीश कैबिनेट में सिर्फ तीन सीटें मिलने को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक संख्या के हिसाब से कांग्रेस को कम से कम पांच मंत्री पद मिलने चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर गाली गलौज की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस के नेता पार्टी को नुकसान पहुंचाने पर तुले हुए हैं। उनका कहना था कि हम किसी प्रभारी को नहीं मानते हैं, पार्टी का कोई नेता है तो वो सिर्फ राहुल गांधी हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए। संख्या बल के हिसाब से कैबिनेट में पांच मंत्री पद कांग्रेस को मिलना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को कहना था कि जिस तरह जीतनराम मांझी की पार्टी हम को चार विधायकों पर एक मंत्री पद मिल रहा है उसी तरह कांग्रेस के चार विधायकों पर एक मंत्री पद मिलना चाहिए, इस हिसाब से पांच मंत्री पद कांग्रेस का अधिकार है।इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सदाकत आश्रम पहुंचे और बिहार प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने मर्यादा को दरकिनार करते हुए बिहार प्रभारी भक्त चरण दास समेत बिहार कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं को जमकर अपशब्द कहे।
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में सिर्फ दो से तीन सीटों पर कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की रजामंदी देने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा था कि नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस को मंत्री पद की तीन सीटें मिली हैं, जो सम्मानजनक है। काग्रेस प्रभारी के तीन सीट पर रजामंदी जताने के बाद से कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि अगर कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को सम्मानजनक मंत्री पद नहीं मिलता है तो आने वाले समय में कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है।
