ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / CAB का विरोध जताने सड़क पर उतरे बलियावी, नीतीश की परवाह किये बिना...

CAB का विरोध जताने सड़क पर उतरे बलियावी, नीतीश की परवाह किये बिना जमकर निकाला गुस्सा

13-Dec-2019 04:12 PM

PATNA : सिटिजन अमेंडमेंट बिल में अब भले ही कानून का रूप अख्तियार कर लिया हो लेकिन जनता दल यूनाइटेड के अंदर इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। जेडीयू नेतृत्व ने संसद में केंद्र सरकार के इस बिल का समर्थन किया, लेकिन उसके ही कुछ नेता अब लगातार पार्टी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सवाल खड़े करने वाले जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी आज CAB के विरोध में सड़क पर उतरे। 

गुलाम रसूल बलियावी इदार ए शरिया के अध्यक्ष हैं नाते उन्होंने आज अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ पटना के सुल्तानगंज स्थित इदार ए शरिया से विरोध मार्च निकाला। इस विरोध मार्च को पुलिस ने पटना समाहरणालय तक आने की इजाजत नहीं दी। लिहाजा बलियावी ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया।

बलियावी ने किया था विरोध

बलियावी ने नागरिक संशोधन बिल पर पार्टी के स्टैंड पर विरोध करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार और जेडीयू ने जो निर्णय लिया है उसे गंभीरता से पुनर्विचार करने की आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे देश और विशेषकर बिहार झारखंड बंगाल एवं असम से आम लोगों को बराबर दबाव आ रहा है कि आपके नेता की पहचान सही को सही और गलत को गलत करने की रही है।  चाहे वह बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामला हो तीन तलाक मामला, धारा 370 या फिर एनआरसी जैसे मामले हो हर मामले में नीतीश कुमार की पहचान भारतीय नागरिकों को मिले संविधान प्रदत अधिकारों के साथ खड़े रहने की है।