पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
19-Dec-2019 04:16 PM
PATNA : CAA के विरोध में बिहार बंद के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट बम फोड़ा है। लालू यादव ने कड़े शब्दों में ट्वीट कर केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश जल रहा है। नागरिक संवैधानिक संकट के विरोध में सड़कों पर हैं। राजनीतिक दलों से लेकर सिविल सोसाइटी तक में बात की जाती है। कोई भी व्यक्ति अनुमान लगा सकता है कौन नेता इस मुद्दे पर चुप है। उनके विश्वासघात, बेईमानी, अवसरवादिता, कायरता और अमानवीयता का इतिहास तय करेगा।
बता दें कि CAA पर आज बिहार बंद है। हालांकि वामपंथी दलों के बुलाए बंद में आरजेडी शामिल नहीं हुई है। महागठबंधन के सहयोगी दलों ने रालेसपा, हम और वीआईपी ने तो बंद में शामिल होने का एलान किया लेकिन इन पार्टियों के बड़े नेता सड़क पर नहीं उतरे।पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा और वीआईपी सुप्रीमो ने बंद के दौरान किसी तरह की बयानबाजी भी नहीं की। जिससे ये संदेश गया कि इन्होनें आरजेडी के बिना सड़क पर उतरने का एलान तो कर दिया लेकिन वे राजद से डर गए। अब ये सभी नेता 21 दिसंबर को राजद के बुलाए बिहार बंद में सड़क पर उतरने की बात कहते दिख रहे हैं।
वहीं CAA के विरोध के बीच सीएम नीतीश कुमार ने मुसलमानों को भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते कोई गलत नहीं कर सकता। उन्होनें कहा कि कौन किस बात के लिए भड़काता है यह हमें नहीं पता, हमने अल्पसंख्यक समाज के लोगो के लिए काम किया गया है। हमारे रहते अल्पसंख्यक समाज का कोई नुकसान नहीं होने वाला है।