Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
15-Feb-2020 08:57 AM
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में आज एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया जाएगा। गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के पास CAA और NRC के विरोध में यह महाधरना होगा। केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने इसका आयोजन किया है।
गांधी मैदान में आज आयोजित होने वाले महाधरना में इमारत ए शरिया भी शामिल होगा साथ ही साथ महागठबंधन के कई नेता भी इसमें मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी गांधी मैदान के महाधरना में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी गांधी मैदान पहुंचेंगे।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को विपक्ष लगातार समर्थन दे रहा है। केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के नेता धरने और प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं लेकिन बिहार में सीएम के विरोध में हो रहे इस महाधरना में तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। बिहार कांग्रेस का भी कोई बड़ा नेता इसमें मौजूद नहीं होगा।