पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
30-Dec-2019 11:31 AM
DELHI: जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने पर एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल खड़े किये हैं. संसद में जेडीयू की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने पर प्रशांत किशोर ने अपना गुस्सा एक बार फिर से जाहिर किया है.
प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बता सकते हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में जेडीयू ने नागरिकता संशोधन कानून को संसद के दोनों सदनों में समर्थन दिया. आपको बता दें कि जबसे जेडीयू ने नागरिकता संशोधन कानून को संसद के दोनों सदनों में अपना समर्थन दिया है, तबसे प्रशांत किशोर पार्टी से नाराज चल रहे हैं. बिल को समर्थन देने के विरोध में प्रशांत किशोर पहले भी नीतीश कुमार के फैसले पर नाराजगी जता चुके हैं.
पार्टी लाइन से अलग जाकर प्रशांत किशोर ने इसके लिए सीएम नीतीश की आलोचना भी की थी. हालांकि नीतीश कुमार से प्रशांत किशोर की मुलाकात के बाद ये मामला शांत हो गया था, जिसके बाद नीतीश कुमार ने भी सार्वजनिक तौर पर ये ऐलान किया था कि बिहार में NRC लागू नहीं किया जाएगा. लेकिन CAA पर एक बार फिर प्रशांत किशोर ने नीतीश के फैसले पर सवाल खड़ा किया है.