खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 08:43 AM
By First Bihar
PATNA: नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी अपने बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। इस दिन दिवसीय दौरे के दौरान मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि जरूरी नहीं है कि वे सिर्फ एनडीए के नेताओं से ही मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती समेत अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं।
दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद पार्टी ने 19 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद मांझी अपने बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंद दिया था। इसके बाद वे देर शाम बेटे के साथ दिल्ली कूच कर गए। दिल्ली में वें केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा फिलहाल इस पर संशय बरकरार है।
तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद जीतन राम मांझी गठबंधन को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं हालांकि जीतन राम मांझी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा था कि दिल्ली में वे सिर्फ अमित शाह और एनडीए के नेताओं से ही नहीं मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती से भी मिलेंगे। मांझी ने कहा था कि दिल्ली में वे सभी नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे, कोई जरूरी नहीं है कि सिर्फ एनडीए के ही नेताओं से मिलें। मांझी के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि कहीं मांझी विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी से मुलाकात कर नीतीश का खेल न बिगड़ दें।