ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बाईपास निर्माण कैंप में अंधाधुंध 12 राउंड फायरिंग, कर्मचारियों में दहशत

19-May-2021 01:16 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां बाईपास निर्माण कर रही कंपनी के प्लांट में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध एक दर्जन राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फायरिंग करने के बाद बदमाश माधौल गांव की ओर भाग निकले. इस घटना के बाद से कर्मचारियों में दहशत का महिल देखने को मिल रहा है और निर्माण का काम ठप कराया गया है.


घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के माधौल के पास हुई. फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद एएसपी अभियान, एएसपी वेस्ट और तुर्की ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस को मौके से आधा दर्जन खोखा भी मिला है. एएसपी अभियान विजय शंकर ने बताया कि रंगदारी को लेकर आपराधिक तत्वों ने फायरिंग की है. अपराधियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे बाइक से छह अपराधी पहुंचे थे. उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और साथ ही पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. इसके बाद मौके से भाग निकले. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उन्होंने ने बताया कि कैम्प कार्यालय पर पुलिस की तैनाती है लेकिन प्लांट पर कोई सुरक्षा नहीं है. पहले भी सुरक्षा की मांग की गई है लेकिन अबतक सुरक्षा नहीं मिल सकी है.