BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर सिर फोड़ा, पैर तोड़ा BIHAR CRIME: मधुबनी में 2 लाख की फिरौती के लिए ट्रक ड्राइवर का अपहरण, 4 घंटे में मामले का उद्भेदन मिथिलांचल के लिए गर्व का क्षण: सुपौल के शिव कुमार मोहनका भारत के टॉप 24 ब्यूरोक्रेट्स में शामिल नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 7 दिनों का ADRENEREGY-2k25 , मेडिकल स्टूडेंट दिखा रहे कला और खेल में अपना हुनर Success story: लाखों की नौकरी छोड़ युवक ने उगाई यह फसल, अब पैसों की हो रही खूब बरसात Bihar News: बिहार के इस जिले में प्राकृतिक गैस का भंडार! गंगा तट पर खुदाई को देखने पहुंचने लगे लोग Bihar News : इस फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होंगे बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा खास? Bihar News : इस फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होंगे बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा खास? Nitish Kumar Birthday: 74 साल के हुए CM नीतीश, JDU नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाकर अपने नेता को खास अंदाज में दी बधाई Summer farming tips: सागवान-शीशम को कहें बाय बाय, गर्मी के मौसम में खेती से कमाएं मोटा पैसा, सिर्फ करना होगा यह काम
26-Nov-2022 04:51 PM
PATNA: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मी पकड़े जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी विभाग की टीम ने बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है। जिला कृषि पदाधिकारी के बक्सर और हाजीपुर के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग को DAO की कई संपत्तियों की जानकारी मिली है।
दरअसल, निगरानी विभाग को बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच में मामले को सही पाने के बाद निगरानी ने आरोपी कृषि पदाधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया। निगरानी विभाग की टीम ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के बक्सर और वैशाली स्थित ठिकानों पर दबिश दी।
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अद्दलबारी में एडीओ के आवास पर पटना से आई निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम को सोने और चांदी के गहनों के अलावा एडीओ की वैशाली, सारण और मुंबई में जमीन के कागजात मिले हैं। निगरानी की टीम फिलहाल बरामद सभी संपत्तियों का वैल्यूएशन कर रही है। शुरूआती जांच में करीब 90 लाख से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।