Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
05-Jan-2022 08:01 PM
BUXAR : बक्सर पुलिस की मनमानी का नया मामला सामने आया है। बक्सर मॉडल थाने में तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने मॉडल थाने के सामने प्रदर्शन किया है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हेलमेट चेकिंग के दौरान मॉडल थाने में तैनात संजय नाम के पुलिसकर्मी ने एक युवक के साथ मारपीट की जब इसका वीडियो बनाया गया तो वीडियो बनाने वाले युवक के साथ भी बदसलूकी की गई।
इस दौरान सोशल मीडिया पर बक्सर मॉडल थाने के पुलिसकर्मी की तरफ से की गई बदसलूकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने मॉडल थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक मॉडल थाने के सामने नारेबाजी करते रहे जिसके बाद मौके पर जिले के एसडीएम पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया। एसडीएम ने इस बात का भरोसा दिया है कि दोषी पुलिसकर्मी के ऊपर 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी।
बक्सर पुलिस अधीक्षक ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को लेकर स्थानीय लोग इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा। कुल मिलाकर सर्दी के इस मौसम में हेलमेट चेकिंग के दौरान मारपीट के बाद बक्सर मॉडल थाने के आसपास माहौल गर्म रहा।